मुंबई: उत्तर भारतीय संघ के महामंत्री बने देवेंद्र तिवारी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। उत्तर भारतीयों की प्रतिष्ठित सामाजिक और शैक्षणिक संस्था उत्तर भारतीय संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने वरिष्ठ समाजसेवी देवेंद्र तिवारी को संस्था का महामंत्री नियुक्त किया है।
उन्हें नियुक्ति पत्र देते समय संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम तिवारी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष संजय सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. किशोर सिंह समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। देवेंद्र तिवारी ने कहा कि वे दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरे मनोयोग और समर्पित भावना के साथ करेंगे।


