मुंबई: महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस ओबीसी विभाग का आंदोलन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। महिला आरक्षण बिल त्वरित लागू करनें व ओ.बी.सी, एससी, एसटी और अल्पसंख्यक पिछड़े समाज को उनकी संख्या के हिसाब से हिस्सेदारी दिलाने राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव और मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष प्रो. वर्षा गायकवाड़ के आदेशानुसार उत्तर मुंबई जिला कांग्रेस कमिटी ओ.बी.सी. विभाग के तरफ से और प्रशांत परदेशी जिला अध्यक्ष ओबीसी विभाग के नेतृत्व में आयोजित बोरीवली तहसीलदार कार्यालय के बाहर शांतिपूर्ण निदर्शन आंदोलन किया गया।
उसे निदर्शन में मुंबई कांग्रेस के कोषाध्यक्ष भूषण पाटील, मुंबई कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष सुदर्शन मांडलिक, उत्तर मुंबई जिला कांग्रेस के अध्यक्ष कालू बुधेलिया, मुंबई कांग्रेस के संगठन के महासचिव एडवोकेट संदेश कोंडविलकर, उत्तर मुंबई जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष प्रगति राणे, मुंबई कांग्रेस के सचिव मनोज नायर, रश्मि मेस्त्री, मुंबई कांग्रेस और उत्तर मुंबई जिला कांग्रेस के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |