महात्मा गांधी की स्वच्छता व्यापक अर्थों में प्रो. अखिलेश्वर शुक्ला| #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जन्म लेना और जीवन जीना जैसे शब्दों की ब्यापकता को जब तक हम नहीं समक्षेंगे। वास्तव में गांधी जी के स्वच्छता सम्बन्धी अवधारणा को भी हम हल्के में लेते रहेंगे। महात्मा गांधी के जन्म जयंती (02-10-1869) को केवल स्थलीय साफ-सफाई अभियान तक सीमित करते/मनाते रहेंगे महात्मा गांधी ने गंदी मलिन बस्तियों की  साफ सफाई करके स्थलीय स्वच्छता के साथ साथ मानवीय मूल्यों/संवेदनाओं की तरफ भी आमजनों का ध्यान आकृष्ट किया।

जिसको तभी समक्षा जा सकता है जब उनके कुछ विचारों पर ध्यानाकर्षित किया जायेगा। सबसे पहले तो गांधी जी भारत के नवनिर्माण के लिए मानवीय सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा को आवश्यक मानते हैं। जिसमें नैतिकता तथा स्वावलंबन पर विशेष बल देते हैं। 

प्रोफेसर डॉ अखिलेश्वर शुक्ला

ज्ञान आधारित शिक्षा के स्थान पर आचरण (नैतिकता) तथा स्वावलंबन आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने पर बल देते हैं।  सादा जीवन उच्च विचार", "अहिंसा परमो धर्म " जैसे विचार मानवीय मूल्यों को स्वच्छ, सुन्दर, नैतिक आचरण का एक सुगम सरल रास्ता मानते थे।  यहां तक कि स्वतंत्र भारत में प्रारम्भिक शिक्षा कक्षा 7वीं तक मातृभाषा हिंदी में देने को राष्ट्रीय हित में मानते थे। जिससे बच्चों में सहजता, सरलता तथा रूचि बनी रहेगी। 

भारतीय संस्कृति सभ्यता और ईश्वर में आस्था विश्वास रखने वाले महात्मा गांधी आत्मा की आवाज को सत्य माना। लेकिन सत्य को ईश्वर के साथ जोड़ते हुए कहा कि सत्य ही ईश्वर है। महात्मा गांधी आज भी इसीलिए प्रासंगिक हैं, क्योंकि बेरोजगारी, गरीबी, अनैतिकता, भ्रष्टाचार, स्वार्थी प्रवृत्ति जैसी ज्वलंत मुद्दों/समस्याओं का निदान यदि देखना है तो वह गांधी के विचारों में भलि भांति दिखाई देता है। जन्म जयंती पर स्थलीय स्वच्छता अभियान चलाया जाना तभी सार्थक होगा जब इसे मानसिक स्तर पर भी चलाया जाएगा। मैं ब्यक्तिगत रूप से कह सकता हूं कि "स्वस्थ शरीर में स्वच्छ विचार होगा तभी भारत अपने खोए हुए पहचान को पुनः विश्व स्तर पर स्थापित कर सकेगा।"

*प्रवेश प्रारम्भ: श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर | कॉलेज कोड: S.P.3156 | बी.एड.| सम्पर्क सूत्र- 8299102292, 6387205662, 8707736153 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


नया सबेरा का चैनल JOIN करें