आजमगढ़: श्रीकृष्ण गीता राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मना अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लालगंज। श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 02 अक्टूबर 2023 को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया गया और छात्र-छात्राओं में अहिंसा के प्रति जागरूकता हेतु संगोष्ठी का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर ऋषिकेश सिंह ने महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों तथा छात्र छात्राओं को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के महत्व के बारे में अवगत कराया।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि महात्मा गांधी के अहिंसा का विचार केवल अपने लिए नहीं दूसरों के लिए भी जरूरी है। अहिंसा के महत्व को दूसरों तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी का एक हिस्सा है। साथ ही उन्होंने अहिंसा के मूल तत्व का ईमानदारी से पालन करने की बात कही और बताया कि प्रत्येक व्यक्ति राष्ट्र के लिए एक मानव संसाधन है और उसकी क्षति राष्ट्र की क्षति है। इसलिए विवाद करने से बचना चाहिए। कार्यक्रम का आयोजन डॉ विपिन कुमार सिंह, डॉक्टर अतुल कुमार यादव और डॉक्टर नीरज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर आशीष कुमार सिंह, अखिलेश सिंह, संगीता वर्मा, डॉक्टर दीपमाला मिश्रा, लक्ष्मी बंदना विश्वकर्मा, सुष्मिता सिंह, डॉ सुनील सिंह, अनंत यादव, संतोष यादव, राजनाथ सिंह, शुभम गिरी, दिलीप, अशोक सिंह समेत कई प्राध्यापक तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)


