मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई. मुंबई के गोरेगांव स्थित 6 मंजिला इमारत में आग लगने से 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा इतना भयानक था कि इसमें करीब 51 लोग झुलस गए. वहीं, इमारत की पार्किंग में खड़ी 4 कारें और 30 मोटरसाइकिल भी जल गईं. फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं लगा है. मुख्यमंत्री ने इस हादसे में मृत लोगों के परिजनों को पांच लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है. साथ ही कहा है कि हादसे में झुलसे या घायल हुए अन्य सभी लोगों को सरकार के खर्चे पर इलाज कराया जाएगा. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मृतकों के परिवार के लिए 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है.



