दिल्ली में 'खराब' श्रेणी में रही वायु गुणवत्ता | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह करीब आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 260 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |



