BREAKING

वाराणसी: पीएचडी के बाद अब यूजी-पीजी छात्रों का प्रदर्शन | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। बीएचयू में पीएचडी आवेदकों के बाद अब यूजी-पीजी छात्रों का गुस्सा फूट गया है। मंगलवार को यूजी-पीजी अभ्यर्थियों ने केंद्रीय कार्यालय पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। छात्रों ने प्रवेश प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाया। कहा कि परीक्षा नियंत्रक कई शिकायतों के बाद छात्रों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे। केंद्रीय कार्यालय के मुख्य द्वार पर जुटे छात्रों ने भीतर घुसने का प्रयास किया मगर सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद छात्र नारेबाजी करने लगे और कार्यालय के चैनल गेट पर ताला लगा दिया। छात्रों ने सीयूईटी यूजी और पीजी प्रवेश प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाया। 

धरने में शामिल छात्रों ने कहा कि दूरदराज से आने वाले विद्यार्थियों की शिकायत अनसुनी की जा रही है। विश्वविद्यालय ने प्रवेश में मॉप-अप राउंड शुरू कर दिया और वेबसाइट पर सैकड़ों छात्रों को रजिस्ट्रेशन से लेकर फीस जमा करने तक की दिक्कतें बनी हुई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन इन गलतियों को मानने के लिए तैयार नहीं है। छात्रों की मांग थी कि परीक्षा नियंत्रक उनकी समस्याएं सुनें और जल्द निराकरण कराएं। उनका कहना था कि समस्याओं का निराकरण लटकाने से उत्तीर्ण छात्र से प्रवेश से वंचित हो जा रहे हैं।

*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*प्रवेश प्रारम्भ: श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर | कॉलेज कोड: S.P.3156 | बी.एड.| सम्पर्क सूत्र- 8299102292, 6387205662, 8707736153 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें