यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुआ एक्सीडेंट, पांच लोगों की हुई मौत | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर जीरो प्वाइंट से 25 किलोमीटर दूर शनिवार सुबह बड़ा एक्सिडेंट हो गया, जिसमें एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हुई है। यहां सुबह एक वैन ने तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी और इस भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। इस भीषण हादसे में तीन बच्चे घायल हुए हैं जिनकी स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक टक्कर इतनी तेज हुई थी कि वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे में सभी कार सवार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में तीन बच्चे घायल हुए हैं, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है।

उन्होंने बताया कि जब उनकी कार यमुना एक्सप्रेस-वे के जीरो पॉइंट से 25 किलोमीटर दूर रबूपुरा थाना क्षेत्र में पहुंची, उसी समय उनकी कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। एक्सीडेंट के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। घटना में पांच यात्रियों की मौत हो गई जबकि घायल तीन लोगों का निजी अस्पताल में उपचार हो रहा है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ईकोवैन में झारखंड के पलामू जिला निवासी उपेंद्र बैठा (38) और उनका बेटा सूरज (16), उनके भाई विजेंद्र बैठा (36) और विजेंद्र की पत्नी कांति देवी (30), बेटी कुमारी ज्योति (12), बेटा आर्यन (10) और आयुष (आठ) तथा सुरेश बैठा (45) सवार थे। अधिकारी ने बताया कि मामले में जांच जारी है। जानकारी के मुताबिक सभी मृतक एक ही परिवार के थे। सभी वैन के जरिए दिल्ली से झारखंड जा रहे थे। इसी दौरान ये हादसा नोएडा के पास यमुना एक्सप्रेस वे पर हुआ।


*Happy Navratri & Dussehra : MODERN WINGS PUBLIC SCHOOL KOPA, PATARAHI - JAUNPUR | REGISTRATION OPEN 2023-24 Nursery to Class IX & XI | Call Now : 7755003108, 9919212283, 9005454777 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



*व्यवसायी और समाजसेवी विनीत सेठ की तरफ से शारदीय नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस कोपा पतरहीं जौनपुर व उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल यादव मैनेजमेंट गुरु की तरफ से नवरात्रि एवं दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*


नया सबेरा का चैनल JOIN करें