BREAKING

संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ आप का विरोध प्रदर्शन | #NayaSaveraNetwork

संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ आप का विरोध प्रदर्शन  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुईं झड़पें

नई दिल्ली. राज्यसभा सांसद संजय सिंह को दिल्ली शराब घोटाला केस में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजधानी दिल्ली और मुंबई समेत देश के कई अन्य शहरों में प्रदर्शन किया. गुरुवार को मुंबई में AAP के विरोध प्रदर्शन के दौरान नाटकीय दृश्य देखने को मिला जब नेताओं और पुलिस के बीच हाथापाई हो गई. ईडी कार्यालय से बमुश्किल 100 मीटर की दूरी पर, पुलिसकर्मियों ने AAP कार्यकर्ताओं को रोका, जिससे वे नाराज हो गए और झड़प हो गई. कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

इसी तरह का विरोध प्रदर्शन नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय के सामने भी हुआ. दूसरी ओर, भाजपा सांसदों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं ने ‘दिल्ली में भ्रष्ट शासन को समाप्त करने’ के लिए महात्मा गांधी को समर्पित स्मारक परिसर राजघाट पर प्रार्थना की. शराब घोटाला केस में एक साल से अधिक समय में आम आदमी पार्टी के तीसरे बड़े नेता को केंद्रीय एजेंसी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद यह घटनाक्रम दिल्ली की सत्तारूढ़ पार्टी के लिए एक झटका था.

संजय सिंह (51), दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बाद अब रद्द हो चुके आबाकरी नीति से संबंधित मामले में गिरफ्तार होने वाले आम आदमी पार्टी के दूसरे हाई प्रोफाइल नेता हैं. इस घटनाक्रम ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच राजनीतिक खींचतान को जन्म दिया है. दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और AAP नेता सत्येन्द्र जैन को ईडी ने 30 मई, 2022 को एक अलग मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था.

संजय सिंह की गिरफ्तारी दिल्ली की एक अदालत द्वारा कथित दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के लोकसभा सांसद मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी के बेटे राघव मगुंटा और दिल्ली के व्यवसायी दिनेश अरोड़ा को सरकारी गवाह बनने की अनुमति देने के एक दिन बाद हुई. संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री अरविंज केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ उनके आवास पर गए और उनके परिवार से मुलाकात की. सोमनाथ भारती, आतिशी, सौरभ भारद्वाज और दिल्ली की मेयर शेली ओबेरॉय सहित अन्य पार्टी नेता भी सीएम केजरीवाल के साथ मौजूद थे.


*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


*Admission Open: उदासीनाचार्य जगतगुरु श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर  | D.El.Ed. / B.T.C. | सम्पर्क सूत्र – 8299102292, 6387205662, 8707736153 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*@mirkashiofficial HEER By MIRKASHI بیر हीर mirkashiofficial1001@gmail.com, Contact us : 918287571753  Hello! Mirkashi is a Fashion brand, with a clean and minimal aesthetic. The identity of Mirkashi starts with the brand aesthetic "Modern Minimalism". The main strength of the brand lies in the effortlessly display a strong urban sense of style, and are constantly experimenting and redefining their fashion boundaries.   We are thrilled to announce the arrival of our new Spring/Summer’23 collection - Vibrant, beautiful and full of life- “HEER”    Please find the look book attached Visit our Instagram page-@mirkashiofficial https://instagram.com/mirkashiofficial?igshid=NTc4MTIwNjQ2YQ==*
Advt.



नया सबेरा का चैनल JOIN करें