जौनपुर: लायन्स गोमती ने कैम्प में बनवाये 87 आयुष्मान कार्ड | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। लायन्स गोमती की ओर से लायंस सेवा सप्ताह के चौथे दिन अध्यक्ष धनंजय पाठक के पैतृक आवास लखनपुर में कैम्प आयुष्मान कार्ड बनाने आयोजन किया गया है। इस कैंप में लखनपुर, इब्रााहिमपुर नटान, धन्नेपुर, छबीलेपुर आदि गांव के लोगों ने भाग लिया। कैंप मे माध्यम से 87 कार्ड बनाया गया। क्लब के सेवा का उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा गरीब परिवार इस सरकारी योजना का लाभ पा सके, ताकि इलाज के अभाव से किसी का मृत्यु ना हो सके। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष धीरज गुप्ता, सेवा सप्ताह चेयरपर्सन वीरेंद्र सिह, सचिव गौरव श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सुधा मौर्य, खुशबू गुप्ता, शुभम पाल ऑपरेटर, शशि सुधा, सविता मौर्या, आंगनबाड़ी मनोरमा मौर्य व अन्य सदस्य उपस्थित है।
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent



