गाजियाबाद के खोड़ा में ट्रेडमिल पर रनिंग करते हुए युवक को आया हार्ट अटैक | #NayaSaveraNetwork
गाजियाबाद। जिले में सरस्वती विहार कॉलोनी में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ रहे छात्र की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार यह छात्र बीते 6 महीने से जिम में वर्जिश कर रहा था। वहीं इस छात्र की मौत का वीडियो CCTV कैमरे में कैद हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से बिहार के सिवान जिले के रहने वाले विनय कुमार खोड़ा में अपने बेटे सिद्धार्थ कुमार के साथ रहते हैं। वहीं विनय की पत्नी बिहार में ही शिक्षिका है। यहां गाजियाबाद में वह अपने इकलौते बेटे के साथ रहते थे।
सिद्धार्थ ने इसी वर्ष ग्रेजुएशन में लिया था दाखिला
यह भी जानकारी मिली कि, सिद्धार्थ ने इसी वर्ष स्नातक में दाखिला लिया था। साथ ही वह बीते छह माह से जिम कर रहा था। वहीं बीते शनिवार को वह सुबह 11:10 बजे जिम गया हुआ था। यहं वह ट्रेडमिल पर दौड़ रहा था। उसके पास में ही दो अन्य युवक भी वर्कआउट कर रहे थे। तभी अचानक ट्रेड मिल पर दौड़ते हुए सिद्धार्थ के पैर खुदब खुद ही रुक गए और वो ट्रेडमिल पर ही गिर गए। पास ही वर्कआउट कर रहे 2 अन्य युवक सिद्धार्थ को उठाने के लिए दौड़े। उन्होंने जैसे तैसे सिद्धार्थ को उठाया और निजी अस्पताल ले गए। वहीं अस्पताल में जब उसकी ECG कर आदि जांच की गई, लेकिन तब तक सिद्धार्थ की सांस थम चुकी थीं। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवारजन सिद्धार्थ के शव को अंतिम संस्कार के लिए सिवान ले गए हैं।