वाराणसी: जिला जज ने बंदियों से जानीं समस्याएं | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश ने शुक्रवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। बंदियों से संबंधित विधिक कार्यवाही की जानकारी जेल के अधिकारियों से ली।निरीक्षण के दौरान महिला बंदियों के अध्यात्मिक अध्ययन केन्द्र व बच्चों के स्टडी रूम को भी देखा। महिला बंदियों से नई बैरक के अनुभव के बारे में पूछा। जिला जज और अन्य अफसरों ने अन्य बैरकों के साथ ही भोजनालय व अस्पताल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान स्पेशल सीजेएम अभिलाषा यादव, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/एडीजे विजय कुमार विश्वकर्मा, एडीसीपी प्रोटोकॉल नीरज पांडेय, एडीएम सिटी आलोक कुमार वर्मा भी थे। जेल अधीक्षक आचार्य डॉ. उमेश सिंह से अधिकारियों ने जानकारी ली।

*प्रवेश प्रारम्भ: श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर | कॉलेज कोड: S.P.3156 | बी.एड.| सम्पर्क सूत्र- 8299102292, 6387205662, 8707736153 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें