भायंदर: उत्तर भारतीय मोर्चा के दोबारा जिलाध्यक्ष बने सुरेश सिंह | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

भायंदर। मीरा भायंदर बीजेपी के जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा ने युवा नेता सुरेश सिंह की सक्रियता और पार्टी के लिए निरंतर किए गए अच्छे कार्यों को देखते हुए उन्हें एक बार फिर से उत्तर भारतीय मोर्चा, मीरा भायंदर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। 

सुरेश सिंह को दोबारा यह जिम्मेदारी दिए जाने से उत्तर भारतीयों में खुशी की लहर देखी जा रही है। इस बारे में पूछे जाने पर सुरेश सिंह ने कहा कि वे दी गई जिम्मेदारियां का निर्वहन पूरे मनोयोग और समर्पित भावना के साथ करेंगे। पार्टी की विचारधारा और किए गए अच्छे कार्यों को पूर्ववत उत्तर भारतीयों के बीच पहुंचाने और उन्हें भाजपा से जोड़ने का काम अनवरत जारी रखेंगे। 

उन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी दिए जाने पर वरिष्ठ समाजसेवी रत्नाकर मिश्र, एड डीके पाण्डेय, कमलेश दुबे, नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे, नगरसेवक विजय राय, रमेश मिश्र, सुशील दुबे, ओमप्रकाश सिंह, राजेश मिश्र, सुरेंद्र तिवारी, महेंद्र पाण्डेय, एड प्रमथेश शुक्ल, संदीप तिवारी, घनश्याम दुबे, अनिल सिंह, संजय मिश्र, प्रतिभा अनिल सिंह, अजीत उपाध्याय, विवेक उपाध्याय, राजकुमार सिंह, जेपी सिंह, उमाशंकर सिंह, रामानंद पाण्डेय, मनीष मिश्र, एडवोकेट मनीष तिवारी, रवि तिवारी, गौरीशंकर पाण्डेय समेत अनेक प्रबुद्ध उत्तर भारतीयों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।

*प्रवेश प्रारम्भ: श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर | कॉलेज कोड: S.P.3156 | बी.एड.| सम्पर्क सूत्र- 8299102292, 6387205662, 8707736153 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें