प्रयागराज:सिपाही के भाई ने लगाई फांसी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। सिपाही के छोटे भाई ने आम के पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर घर में कोहराम मच गया। थरवई थाना क्षेत्र के हसनपुर कोरारी गांव में ननिहाल में रह रहा रामेंद्र झा उर्फ करन (25) पुत्र राम कुमार झा बुधवार की सुबह करीब सात बजे सरायचंडी रेलवे फाटक के पास बाल कटाने के लिए गया था। लोगों के अनुसार वहां से लौटकर गांव के बगल नाला के पास स्थित आम के बगीचे में चला गया। अपनी पूरी बाह का टीशर्ट उतार कर उसी के सहारे फंदे पर लटक गया।
गांव के लोगों की नजर पड़ी तो हड़कंप मच गया। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई दिल्ली सीआरपीएफ में सिपाही हैं। पिता खेती का काम करते हैं। मृतक प्रमोद झा का मूल निवास बगल के ही गांव प्रतापपुर के पास जिवनरायनपुर है। फांसी लगाने की वजह का पता नहीं चला।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |