प्रयागराज: गणेश महोत्सव में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। दस दिवसीय गणपति महोत्सव में मंगलवार को पूजा पंडालों में गणपति की पूजा-अर्चना कर भोग लगाया गया। पूजा पंडालों में आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उल्लास से भाग लिया। प्रेरणा एक नई ऊर्जा संस्था की ओर से महाबीरन गली मुठ्ठीगंज में रंगोली प्रतियोगिता हुई। इसमें 47 बच्चों ने प्रतिभा दिखाई। महापौर गणेश केसरवानी, भाजपा नेता अवधेश चंद्र गुप्त ने गणपति का पूजन-अर्चन किया। संयोजक पिंकी जायसवाल ने महापौर को सम्मानित किया।
राजेश केसरवानी, आचार्य योगेश दुबे, प्रशांत श्रीवास्तव, रागिंनी चंद्रा, शशांक जायसवाल, सुभाष वैश्य, अजय अग्रहरि, आयुष अग्रहरि मौजूद रहे। महाराष्ट्र लोक सेवा मंडल एवं लोकमान्य तिलक ट्रस्ट की ओर से अलोपीबाग में आयोजित गणपति उत्सव में आरती पूजन किया गया। ब्रजराज तिवारी के सानिध्य में सुंदरकांड की प्रस्तुति की गयी। प्राणेश देशपांडे, सचिव विकास केलकर, अरविन्द श्रीवास्तव, राजेंद्र गोखले, सतीश पुराणिक, मनोज केलकर, योगेश पित्रे, यशवंत कोटेकर, प्रवीण गोड़बोले, प्रकाश पाठक, विवेक पुराणिक मौजूद रहे।