जौनपुर: दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज जौनपुर। क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ एक युवक ने दुश्कर्म कर फरार हो गया था। किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजिकृत कर युवक की तलाश में जुट गई थी। फरार युवक पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया था। इनामियां आरोपित को पुलिस ने गुरु वार को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरायखाझा थाना क्षेत्र के इटौरी गांव निवासी 25 हजार इनामियां वांछित अभियुक्त प्रिंस (19) पुत्र सुबाष अपने निनहाल मे एक पडोसी को भगाने व उसके साथ दुश्कर्म का आरोप था। पीडि़ता की मां के तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धारा 363, 366, 376, 120 भादवि व 5/6 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपित युवक को गुरु वार की सुबह उपनिरीक्षक प्रभुनाथ यादव व हेड कांस्टेबल अनुज कुमार सिंह व नागेंद्र पासवान ने स्थानीय रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।