जौनपुर: सत्संग से मानव को मिलती है आत्मिक शक्ति:जय किशोर | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सिरकोनी जौनपुर। मनुष्य को कलियुग में भक्ति के लिए सबसे अच्छा माध्यम सत्संग का मिला है। सत्संग से मनुष्य को आत्मशक्ति मिलती है। यह बातें शनिवार को वीरभानपुर गांव में पंडित रमेश चन्द्र मिश्र के आवास पर चल रही श्रीमद भागवत कथा में प्रवचन करते हुए काशी से आये पंडित जय किशोर शास्त्री ने कही। उन्होंने कहा कि कलियुग का ही असर है कि मनुष्य तमाम गलतियों को करता है। वह यह समझ नही पाता कि वह जो कर रहा है वह सही है या गलत है। उसकी सोचने की क्षमता कम हो जाती है। इन्ही दुष्प्रभाव को खत्म करने के लिए सत्संग ही सबसे अच्छा मार्ग है। हमारे अंदर के अज्ञान रूपी पर्दे से बाहर आना है। तो सत्संग आवश्यक है। श्री शास्त्री ने कहा कि भगवान की भक्ति करने वालो की भगवान खुद आकर रक्षा करते है। इसके पूर्व श्री शास्त्री जी का रमेश चन्द्र मिश्र, श्यामनारायण पाठक,मनमोहन मिश्रा,उमेश मिश्र,योगेश श्रीवास्तव,बबलू पाठक, रोहित मिश्र,आदि ने माल्यर्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर सन्तोष मिश्र, विजय मिश्र,रेयांश मिश्र,शुभ मिश्र, क्षितिज मिश्र व पवन तिवारी आदि रहे।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |