जौनपुर: पर्यावरण की रक्षा हम सब की जिम्मेदारी:कुलपति | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: पर्यावरण की रक्षा हम सब की जिम्मेदारी:कुलपति   | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस सप्ताह के दूसरे दिन हुई प्रतियोगिता

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल वि·ाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस  सप्ताह के दूसरे दिन शनिवार को प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भइया) भौतिकीय विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान में पर्यावरण संरक्षण विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं अहिंसा, अनेकता में एकता, सामाजिक सद्भाव विषय  पर कविता एवं शांति गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जहाँ अनेकता में एकता, यही है हिन्द की विशेषता, यही धरा भगत की भी, गांधी की भी यही धरा .....जैसे गीत प्रस्तुत कर विद्यार्थियों ने सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। कुलपति प्रो वंदना सिंह ने सरस्वती सदन में पेंटिंग प्रतियोगिता के प्रतिभागियों द्वारा तैयार की गई पेंटिंग को देखा और उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विद्यार्थियों द्वारा रंगों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का जो संदेश दिए गए है वह बहुत ही प्रभावशाली है। नोडल अधिकारी डॉ मनोज मिश्र ने प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) भौतिकीय विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि गांधी ने अहिंसा को हथियार बनाया था। आज समाज में छोटी- छोटी बातों पर लड़ाई- झगडे हो रहे है, सामाजिक स्नेह बढ़ाने के लिए गाँधी के जीवन चरित्र को अपने अन्दर समाहित करना होगा। निर्णायक मंडल में प्रो. मिथिलेश सिंह, डॉ. नीरज अवस्थी, डॉ प्रियंका सिंह एवं डॉ आलोक दास शामिल रहे। आयोजन समिति के सदस्य डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. नितेश जायसवाल एवं डॉ. श्याम कन्हैया सिंह, डॉ. सुनील कुमार, डॉ.अवध बिहारी सिंह, डॉ.अन्नू त्यागी, शशिकांत यादव, डॉ.राहुल राय,डॉ. अंकित कुमार एवं पंकज सिंह ने कार्यक्रम का समन्वय किया। 

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें