जौनपुर: पं.दीनदयाल ने नहीं स्वीकारा जातिवादी हथकंडा:हरिश्चंद्र सिंह | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जयंती पर जिले में हुआ कार्यक्रम,लोगों ने प्रतिमा पर की पुष्पांजलि
जौनपुर। भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर खरका कॉलोनी स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिसके बाद एक संगोष्ठी की गई जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष हरिशचंद्र सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने गौरवशाली राष्ट ्रनिर्माण के लिए सिर्फ 21 वर्ष की अवस्था में वह संघ के प्रचारक बने थे 1942 में उन्होंने अपने चाचा को पत्र लिखा था, ई·ार ने हमारे परिवार को सब कुछ दिया क्या हम अपने परिवार का एक सदस्य भी राष्ट्र की सेवा के लिए अर्पण नही कर सकते? कहा कि पण्डित दीनदयाल ने यह सब सिर्फ पत्र में ही नही लिखा था बल्कि उसे जीवन में पूरी दृढ़ता से उतारा भी था उन्होंने सारी निजी महत्वाकांक्षाओं को तिलांजलि देकर राष्ट्रयज्ञ में सम्मिलित हुए। लखनऊ-पटना की 11 फरवरी 1968 की रेल यात्रा ने उनकी जीवन यात्रा पर पूर्ण विराम लगा दिया। उनका शव मुगलसराय की रेल लाइन पर मिला उन जैसे संत का कोई कैसे शत्रु हो सकता था? उनकी मृत्यु की गुत्थी कभी नही सुलझी। उन्होंने जौनपुर के उप चुनाव को याद करते हुये कहा कि जौनपुर का उपचुनाव अलग कारणों से भी याद किया जाता है पण्डित जी जौनपुर का उपचुनाव जरूर हार गए थे लेकिन हारकर भी उनका कद और बड़ा हो गया था। इस मौके पर जिला महामंत्री अमित श्रीवास्तव रविन्द्र सिंह राजू दादा पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव राम सिंह मौर्या नीरज सिंह भूपेन्द्र सिंह श्याम मोहन अग्रवाल आमोद सिंह विष्णु सिंह विपिन सिंह नंदलाल यादव आशीष गुप्ता वसंत प्रजापति सतीश सिंह त्यागी सुरेन्द्र जायसवाल मनोज तिवारी नीरज मौर्या विमला श्रीवास्तव अंजू कुशवाहा राजेश गुप्ता राकेश श्रीवास्तव संजीव सिंह जगमेन्द्र निषाद आदि उपस्थित रहे।
मीरगंज संवाददाता के अनुसार पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेक्टर कमासिन मंडल द्वारा बूथ स्तर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मण्डल उपाध्यक्ष सुनील कुमार शुक्ला ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। श्री शुक्ल ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय भारतीय जनसंघ के नेता थे। वे एक प्रखर विचारक, उत्कृष्ट संगठनकर्ता तथा एक ऐसे नेता थे जिन्होंने जीवनपर्यंत अपनी व्यक्तिगत ईमानदारी और सत्य निष्ठा को महत्व दिया। हमें भी उनके जीवन से प्रेरणा लेकर पार्टी और देश के लिए सच्ची निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर बसंत पाल, देवेंद्र तिवारी, रामसुरेश सिंह, लल्लन यादव, रामजीत पाण्डेय, प्रेमचन्द्र जायसवाल,अभिषेक तिवारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
जलालपुर संवाददाता के अनुसार भाजपा मंडल के तत्वावधान में मंडल के प्रत्येक शक्तिकेंद्र पर अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 108 वीं जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठजनों द्वारा उनके चित्र पर पुष्पार्चन किया गया। जिला महामंत्री डॉ अजय कुमार सिंह, सुरहुरपुर में जिला महामंत्री मनोज दुबे,महिमापुर में मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर राजेश सोनकर, कृष्णचंद्र चौबे,प्रदीप चौहान,रामचंद्र सेठ,धीरेंद्र सिंह, मांधाता पांडेय,सुशील निषाद,विपिन मिश्रा,किशन,सुरेंद्र दुबे, मुकेश जायसवाल, ललितमोहन सिंह,सौरभ गुप्ता,पुरु षोत्तम वि·ाकर्मा,प्रवीण सिंह,प्रमोद सिंह आदि उपस्थित रहे।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
Ad |