जौनपुर: बदमाशों ने युवक को मारी गोली,हालत गंभीर | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
तीन नामजद व एक अज्ञात पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज
खेतासराय जौनपुर। शुक्रवार की भोर मे क्षेत्र के मझौरा गांव मे तालाब की रखवाली कर रहे युवक को बदमाशो ने गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को पहले पीएचसी सोंधी ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जि़ला अस्पताल रिफर कर दिया गया। घायल युवक के भाई जावेद की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के मझौरा गांव निवासी अबुजर उर्फ रु स्तम 42 पुत्र स्व. अबुसाद गांव के बाहर मछली पालन के तालाब से सटे कमरे में नित्य की भांति सो रहे थे । भोर 5 बजे जब वोह कमरे से बाहर निकले तो देखा की बाहर का बल्ब निकला हुआ है । वोह इसके बाद पेशाब करके जैसे ही खड़े हुए तीन युवक दिखाई दिए जिसमें दो युवक गांव के ही थे और तीसरे युवक को मेरी तरफ इशारा करके चले गए। जैसे ही वोह युवक गए तीसरे युवक ने मेरे ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। गोली पेट मे हाथ मे तीन स्थानों पर लगी। शोर सुनकर ग्रामीण भी आ गए और पी एच सी सोंधी ले आए। प्राथमिक उपचार के बाद घायल अबूजर उर्फ रु स्तम को जि़ला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना के बाबत अबूजर उर्फ रु स्तम के भाई जावेद ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। घटना को पुरानी रंजिश और ज़मीनी विवाद से जोड़ कर देखा जा रहा है। घायल अबूजर उर्फ रु स्तम ने घटना की साजिश के लिए गांव के एक पूर्व प्रधान को जिम्मेदार ठहराया है। इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक शाहगंज शुभम तोदी ने बताया गांव मे शांति है आरोपियों के खिलाफ़ मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष चंदन राय ने बताया की तीन नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। छानबीन जारी है। शीघ्र ही आरोपी पकड़े जाएंगे।
![]() |
Advt. |