बरेली : जनाधार विहीन स्वयंभू नेता कायस्थ समाज को कर रहे हैं गुमराह | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बरेली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बरेली की बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महासचिव विपिन जौहरी ने कहा आज कायस्थ समाज को जागरूक करने की अति आवश्यकता हैं। कायस्थ समाज में रोज नये नये ऐसे नेता उभर रहे हैं, जिनका अपना कोई वजूद या जनाधार नहीं होता। ऐसे जनाधार विहीन स्वयंभू लोग अपने ही कायस्थ समाज को गुमराह करने का काम करते हैं। समाज को ऐसे लोगों से अब सतर्क रहने की जरूरत है।
संजय क्सेना की अध्यक्षता में बैठक बदायूँ रोड, अनुपम नगर स्थित मुकेश सक्सेना के निवास पर हुई बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महासचिव विपिन जौहरी का पश्चिमी उत्तर प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ पूजा सक्सेना, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा, संजय सक्सेना, वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना एवं मुकेश सक्सेना ने स्वागत किया। इस अवसर पर विपिन जौहरी ने कहा आज भी कायस्थ समाज को हमारा अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 1887 से काम कर रही है। वर्तमान में इसके अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह हैं। संजय सक्सेना एवं अमित सक्सेना ने कहा राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की सूची जारी होनी चाहिए। बैठक में सुरेंद्र बीनू सिन्हा, संजय सक्सेना, निर्भय सक्सेना, अमित सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, वी के सक्सेना, अविनाश सक्सेना, अमित आनन्द, रजनी सक्सेना, मुकेश सक्सेना आदि उपस्थित रहे।