मुंबई: बप्पा का दर्शन करने ठाकुर रमेश सिंह के घर पहुंचे विधायक राम कदम | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। भाजपा विधायक राम कदम ने घाटकोपर पश्चिम एलबीएस मार्ग स्थित एशियाड होटल के मालिक ठाकुर रमेश सिंह के निवास स्थान पर स्थापित भगवान गणेश का दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने गणपति बप्पा से महाराष्ट्र की तरक्की और खुशहाली की प्रार्थना की। ठाकुर रमेश सिंह ने राम कदम का स्वागत करते हुए उनका सम्मान किया। इस अवसर पर ठाकुर रमेश सिंह के पुत्र हितेश सिंह, रितेश सिंह, समाजसेवी अशोक दुबे समेत अनेक गणमान्य उपस्थित थे।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |