वाराणसी: जैन मंदिरों में मनाया गया मोक्ष कल्याणक दिवस | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। अनंत चतुर्दशी पर गुरुवार को अनंतनाथ एवं भगवान पार्श्वनाथ का 108 रजत कलशों से महामस्तकाभिषेक किया गया। वहीं 12वें तीर्थंकर भगवान वासुपूज्य का मोक्ष कल्याणक दिवस मनाया गया। पर्युषण पर्व के अंतिम दिन जैन मन्दिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मुख्य आयोजन ग्वालदास साहू लेन स्थित मन्दिर में हुआ। 

व्रतधारियों ने इन्द्र रूप में तीर्थंकरों का बारी-बारी से पंचाभिषेक से महामस्तकाभिषेक व प्रक्षालन किया। भदैनी स्थित 1008 भगवान सुपार्श्वनाथ की जन्मस्थली व दिगंबर जैन तीर्थ समेत अन्य स्थलों पर विविध अनुष्ठान हुए। भगवान का जलाभिषेक किया गया। इसके बाद विश्व शांति और समृद्धि तथा गंभीर बीमारियों को नष्ट करने के लिए शांतिधारा की गई। 

इसके बाद निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। भगवान के दशलक्षण पूजन के बाद रत्नात्रय पूजन की सम्यक ज्ञान की पूजा भी हुई। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उत्तम ब्रह्मचर्य पर आचार्य सुरेंद्र कुमार जैन ने धर्मावलंबियों का मार्गदर्शन किया।

 भगवान पार्श्वनाथ जन्मस्थली भेलूपुर, श्रेयांसनाथ जन्मस्थली सारनाथ, चन्द्रप्रभु जन्मस्थली चौबेपुर के अलावा नरिया, खोजवां, मैदागिन, हाथी बाजार, मझवा, भाट की गली में आयोजन हुए। इस दौरान अध्यक्ष दीपक जैन, उपाध्यक्ष राजेश जैन, संजय जैन, विनोद जैन, प्रधानमंत्री अरूण जैन, तरूण जैन, विनय जैन, रत्नेश जैन, राजेश भूषण जैन, सौमित्र जैन आदि थे।


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*प्रवेश प्रारम्भ: श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर | कॉलेज कोड: S.P.3156 | बी.एड.| सम्पर्क सूत्र- 8299102292, 6387205662, 8707736153 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें