लखनऊ: नौसेना की कार रैली का स्वागत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। भारतीय नौसेना का ‘खम्री मो सिक्किम (हैलो सिक्किम) कार रैली झांसी होते हुए गुरुवार देर शाम लखनऊ पहुंची। यहां रैली का स्वागत किया गया। भारतीय नौसेना आउटरीच कार्यक्रम के तहत मोटर कार रैली महाराष्ट्र से सिक्किम तक 6500 किमी तय करेगी।
कार्यक्रम का उद्देश्य रक्षा सेवाओं में सिक्किम के युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी बढ़ाना, राष्ट्र निर्माण मजबूत करना और क्षेत्र में समुद्री चेतना को बढ़ावा देना है। नौसेना कमांडर सचिन कपिला के नेतृत्व में रैली को मध्य यूपी सब एरिया के डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर आशित बाजपेयी ने हरी झंडी दिखाकर वाराणसी रवाना किया। अभियान में अग्निपथ योजना सहित नौसेना में विभिन्न कैरियर अवसरों के बारे में जागरूकता अभियान चलाने, सेवारत महिला अधिकारियों और नौसेना पत्नियों की भागीदारी से ‘नारी शक्ति का प्रदर्शन करने, साहस की भावना पैदा करने का इरादा शामिल है।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
Ad |