वहीदा रहमान को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
नयी दिल्ली। दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान को भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए इस साल के दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने 'गाइड', 'प्यासा', 'साहब बीबी और गुलाम', 'दिल्ली-6', 'कागज के फूल' समेत कई अन्य फिल्मों में यादगार किरदार निभाए। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह जानकारी दी। दादा साहेब फाल्के पुरस्कार भारतीय सिनेमा के क्षेत्र में देश का सर्वोच्च पुरस्कार है।
![]() |
Advt. |