बरेली: छत्रपति शिवाजी चौक पर गणेश उत्सव मे कवियों ने गुदगुदाया | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बरेली। छत्रपति शिवाजी चौक शील चौराहा राजेन्द्र नगर पर गणेश उत्सव 2023 में तीसरे दिन रोहित राकेश के संयोजन में हुए कवि सम्मेलन में कवियों ने लोगो को गुदगुदाया एवम राजनीति पर चुटीले व्यंग्य किए। कार्यक्रम में वृंदावन से आये कलाकारो के द्वारा म्यूर नृत्य, फूलो की होली भी खेली गई। गणपति पूजन के साथ ही चल रहे सात दिवसीय गणपति महोत्सव 2023 में बीती रात राजेंद्र गुलाटी एवम दिल्ली की सोनिया महाजन ने गणपति गायन से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध किया था। छोटे बच्चो के सुंदर नृत्य ने सभी का मन मोहा। बीजेपी नेता अनिल कुमार एडवोकेट, सपा पार्षद गौरव सक्सेना, अनिल सक्सेना एवम विशाल मल्होत्रा ने पुरस्कार बांटे। सुरेंद्र बीनू सिन्हा, निर्भय सक्सेना, मुकेश सक्सेना, योगेश सक्सेना, मीना भटनागर, मीना सोंधी, नील कांत पाठक आदि उपस्थित रहे।
गणेश महोत्सव आयोजन कमेटी (रजि) के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी के अवसर पर वीर छत्रपति चौक शील चौराहे पर बुधवार को कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक ग्रुपों के द्वारा प्रस्तुति व स्थानीय भजन गायक सोनिया महाजन एवम राजेन्द्र गुलाटी के द्वारा भजन संध्या हुई थी। कार्यक्रम के अन्त में महाआरती व प्रसाद वितरित हुआ। कमेटी के संयोजक अभय भटनागर ने बताया कार्यक्रम के तीसरे दिन रोहित राकेश, कमल सक्सेना, नेहा सिंह आदि कवियों का जलवा रहा।
स्मरण रहे प्रथम दिन भी सांय कलश, मूर्ति स्थापना (8 फीट) विधि विधान के साथ, युवा वर्ग द्वारा लड्डू यात्रा व 30 विभिन्न सांस्कृतिक ग्रुप द्वारा कार्यक्रम हुए थे। कार्यक्रम के अन्तिम दिन 25 सितंबर को प्रातः 10 बजे गणपति जी की मूर्ति के साथ स्कूली छात्र द्वारा बैण्ड, झांकी व महिला ग्रुप द्वारा भजन करते हुये व गुलाल से सराबोर होते हुये भगवान गणपति जी की प्रतिमा का रामगंगा में विसर्जन किया जायेगा। इस अवसर पर युवाओं (गोविन्दा) द्वारा दही- हाडी को तोडकर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की जाएगी।
![]() |
Advt. |