नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। बर्थडे के खास मौके पर अक्षय कुमार, उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनके बेटे आरव, बहन अलका हीरानंदानी और भांजी सिमर ने भी महाकाल के दर्शन किए। इसके साथ ही उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल का ध्यान लगाया, आशीर्वाद लिया और भस्म आरती में भी शामिल हुए। इस दौरान अक्षय के साथ क्रिकेटर शिखर धवन भी नजर आए।
- भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शिखर धवन भी थे साथ
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शिखर धवन भी आज बाबा महाकाल के दर्शन करने भस्म आरती में मंदिर पहुंचे थे जहां वह सफेद कलर के शोले में दिखाई दिए उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन व पूजन करने के साथ ही बाबा महाकाल से वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की विजयश्री की कामना की।
- 2 बजे मंदिर पहुंचे अक्षय कुमार
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर मंदिर मे अपने जन्म दिवस पर फिल्म स्टार अक्षय कुमार महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनके बेटे आरव बहन अलका और भांजी सिमर भाटिया भी साथ में थी। रात 2 बजे के करीब पहुंचे अक्षय कुमार मंदिर पहुंचे। इस दौरान भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन भी उनके साथ रहे।
जानकारी के अनुसार, अक्षय कुमार ने महाकाल मंदिर का पूरा नंदी हॉल ही बुक कर लिया था। भस्म आरती के दौरान अक्षय कुमार ने भगवा चोला पहना था तो उनकी बहन भी केसरिया साड़ी पहन कर पहुचीं थीं। भस्म आरती के दौरान ही नंदी हॉल में बैठकर सभी ने भगवान शिव का जाप किया और भगवान महाकाल को पुजारी आशीष शर्मा के माध्यम से जल अर्पित किया।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |
0 टिप्पणियाँ