नया सवेरा नेटवर्क
राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुई श्रद्धांजलि सभा
जौनपुर। राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्व. राजा यावदेन्द्र दत्त दुबे की 24वीं पुण्यतिथि शनिवार को मनायी गयी। प्राचार्य डॉ.शम्भू राम ने राजा की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्वांजलि दिया। प्राध्यापक डॉ. रजनीकांत द्विवेदी, डॉ. गंगाधर शुक्ला एवं डॉ. मृत्युन्जय मिश्रा ने सस्वर शांति पाठ किया। श्रद्धांजलि संगोष्ठी को महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य कैप्टन डॉ. अखिले·ार शुक्ला ने संबोधित करते हुए बताया कि जौनपुर रियासत के ग्यारहवें नरेश राजा यादवेन्द्र दत्त का जन्म सन-1918 को जिले के राजमहल में हुआ था। राजा श्री यादवेन्द्र दत्त भारतीय जनसंघ व भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे, तीन बार विधायक, नेता विरोधी दल व दो बार सांसद चुने गए। प्रो.अवधेश द्विवेदी ने बताया कि लोकसभा में राजा साहब अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर बोल रहे थे, उनकी वाकपटुता को पूरा सदन एकाग्रता से सुन रहा था। उनका समय समाप्त होने पर लोकसभा अध्यक्ष ने उनको रोकना शुरू किया तो इस पर अटल बिहारी वाजपेयी व लालकृष्ण आडवानी ने अपना समय लोकसभा अध्यक्ष से आग्रह करके दिला दिया। डॉ. मयानन्द उपाध्याय, डॉ. लाल साहब यादव एवं डॉ. आशाराम यादव ने उनके व्यक्त्तिव एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। श्रद्धांजलि सभा में डॉ. मयानन्द उपाध्याय, डॉ अवधेश कुमार द्विवेदी, डॉ मनोज वत्स, डॉ ओमप्रकाश दुबे, डॉ श्यामसुन्दर उपाध्याय, डॉ आशीष शुक्ला,डा सुधाकर शुक्ला, डॉ यदुबंश कुमार, डॉ राजकुमार यादव, डॉ विष्णु मौर्य, डॉ अनिल कुमार मौर्य, डॉ राजेश तिवारी, डॉ धर्म कुमार साहू, डॉ सुशील कुमार गुप्ता, डॉ निशीथ कुमार सिंह, डॉ रामानन्द अग्रहरी, डॉ रमेश सोनी, डॉ अजय मिश्रा, डॉ विवेक कुमार, डॉ सुधा सिंह, डॉ सुनीता गुप्ता, डॉ नीता सिंह, डॉ अनीता ंसिह, डॉ गगनप्रीत कौर, सुधाकर मौर्य, संजय सिंह, ओमप्रकाश, स्वयं यादव, परमजीत, सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे। संचालन डॉ. संतोष कुमार पांडेय ने किया।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |
0 टिप्पणियाँ