जौनपुर: चोरों ने कई स्थानों पर किया हाथ साफ, लाखों का नुकसान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत तहसील के थाना क्षेत्र में घटना को दिया अंजाम
जलालपुर/जफराबाद/धर्मापुर जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ईजरी गांव में शुक्रवार की रात्रि में चोरों ने एक ही रात में दो अलग-अलग जगहो पर घर में सेध काट कर लाखों रु पए मूल्य के नगदी सहित गहने एवं सामान पर हाथ साफ कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रमाशंकर पुत्र देवराज निवासी ईजरी रोज की भाँति खाना खाकर घर के बाहर बरामदे में सो गये। घर की औरतें जब भोर में जागी तो घर का सामान इधर-उधर बिखरा देख उनके होश उड़ गये। चोरो ने मकान में सेध काटकर घर में रखे दो बक्सों का ताला तोड़कर उसमें रखा तीस हजार नगदी सहित सोने का कनफूल सोने की एक अंगूठी सोने का एक झुमका चांदी की हाथ की मेहदी एक जोड़ी पायल चादी की एक सिकड़ी आदि गहनों सहित अन्य सामान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। इसी क्रम में ताला मझवारा गांव में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देते हुए आशीष चौबे निवासी तालामझवारा के किराना स्टोर में सेध लगाकर गल्ले में रखा बारह सौ नगदी सहित दाल तेल साबुन गुटखा एवं अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस चोरी की घटना को संज्ञान में लेकर जांच पड़ताल में जुट गयी है। जफराबाद संवाददाता के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के इमलो पाण्डेपट्टी बाजार में शुक्रवार की देर रात को चोरों ने दुकान में घुस कर हजारों का माल पार कर दिया। जानकारी के अनुसार पिंडरा मठे गांव निवासी राजेन्द्र प्रसाद निषाद पुत्र स्व. धनराज निषाद की इमलो पांडेपट्टी में टी स्टाल व जनरल स्टोर की दुकान है। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को 8 बजे अपनी दुकान बंद करके अपने घर चले गए। रात को चोरों ने छत के रास्ते से दुकान में घुस कर चोरी करने के बाद अंदर से दरवाजे को बंद कर दिया। राजेन्द्र प्रसाद जब सुबह दुकान खोलने के लिए आये तो देखा अंदर से दरबाजा बन्द था। दरवाजा को तोड़ा पता चला कि चोरी हो इतने में आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। राजेन्द्र ने बताया कि हैमर मशीन, नगद छ सौ रु पया,पैन कार्ड,आधार कार्ड चोरों ने पार कर दिया। पुलिस को सूचना दी गयी है। पुलिस जाँच में जुट गई है। धर्मापुर संवाददाता के अनुसार गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में चोरियां रु कने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों के हौसले जहां बुलन्द होते जा रहे हैं। वहीं पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है। थाना क्षेत्र के भौसिंहपुर गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने दो घरों से नकद समेत डेढ़ लाख रु पये के जेवर चुरा ले गये। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर वापस लौट गयी। चोर गांव निवासी राजेश के घर पीछे से दीवाल काटकर घर में घुस गये। घर में रखा दो हजार रु पये और 50 हजार रु पये के गहने उठा ले गये। चोर गांव के रघुनाथ यादव के घर सामने के दरवाजा को खोलकर घर में घुस गये। घर के कमरे का ताला तोड़कर कमरे में रखा लोहे के बक्से को उठाकर खेत में ले गये। जहां बक्से को तोड़कर उसमें रखा पांच हजार रु पये और करीब एक लाख के जेवर उठा ले गये।

