जौनपुर: बदमाशों ने युवक को मारी गोली, वाराणसी रेफर | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
पुरानी रंजिश का मामला आया सामने, पुलिस जांच में जुटी
जौनपुर। रविवार की देर रात लाइनबाजार थाना क्षेत्र के कलीचाबाद गांव के पास वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर एक युवक को गोली मारी गयी। घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर डाक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ सिटी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर तहरीर के अधार पर टीडी कालेज के एक पूर्व छात्र नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस वारदात के पीछे पुरानी रंजीश बतायी जा रही है। उधर आरोपी के पिता ने घटना पर ही सवालियां निशान लगाते हुए कहा कि सत्तापक्ष के अध्यक्ष के भाई ने मेरे बेटे को फंसाने के लिए षडयंत्र रचा है। उन्होने सीएम योगी आदित्यनाथ से पूरे मामले की जांच सीबीसीआइडी व यूपी एसटीएफ से कराने की मांग किया है। जानकारी के अनुसार रविवार की रात्रि करीब साढ़े बारह बजे तेजीबाजार थाना क्षेत्र गैरीकला गांव निवासी नितेश सिंह शहर से अपने गांव लौट रहा था रास्ते में लाइनबाजार थाना क्षेत्र के कलीचाबाद पुल के पास उसके ऊपर दो बदमाशो ने ताबतोड़ गोली बरसा दी। जिससे वह घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस घायल को जिला अस्पताल ले गयी जहां पर डाक्टरो ने प्राथमिक इलाज करने के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। घायल युवक ने पुलिस को बताया कि मुझे हुसेनबाद निवासी एक छात्र नेता ने गोली मारी है जबकि दूसरे को मै पहचान नहीं पाया। सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता ने बताया कि पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

