जौनपुर: पिकअप वाहन समेत लाखों का सामान चोरी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सुइथाकला जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के पट्टीनरेन्द्रपुर बाजार में दुकान के सामने से लाखों के सामान सहित पिकअप वैन चोरी हो गई। वाहन स्वामी ने चोरी की शिकायत स्थानीय पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी पूर्व प्रधान अर्जुन प्रसाद सिंह की पट्टीनरेन्द्रपुर बाजार स्थित खुटहन रोड पर किराने की दुकान है।मंगलवार को वह अपनी पिकप यूपी 62 टी 9225 द्वारा शाहगंज बाजार से अपना तथा अन्य दुकानदारों का सामान लाकर सामान सहित पिकअप अपनी दुकान के सामने खड़ा कर दिये। रात में चोर सामान सहित पिकप लेकर फरार हो गये। अर्जुन सिंह रात लगभग तीन बजे सोकर उठे और बाहर आकर देखे तो सामान सहित पिकप गायब थी। उन्होंने घटना की जानकारी 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी। पिकअप में चीनी,रिफाइन,सरसो तेल,चूनी,चोकर,पान सामग्री, हल्दीराम नमकीन आदि लगभग 4 लाख रूपये कीमत का सामान रखा गया था। चोरी की घटना के सम्बन्ध में पीडि़त द्वारा थाने पर तहरीर दी गई है। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रेम शंकर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्रकरण में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

