जौनपुर: ग्राम रोजगार सेवकों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंगराबादशाहपुर जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड कार्यालय पर गुरु वार को अपराह्न क्षेत्र के ग्राम रोजगार सेवकों ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार प्रदशर््ान कर आठ सूत्रीय मांगों से सम्बंधित ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी को सौंपा । जिसमे माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा की गयी घोषणा पर आदेश निर्गत कराने जिसमे जॉब कार्ड में कार्य जोड़ने , सेवा समाप्ति उपयुक्त मनरेगा की सहमति से किये जाने , एच आर पालसी लागू किये जाने, हिमांचल प्रदेश, मध्य प्रदेश की तरह मानदेय में बढ़ोतरी किये जाने, ग्राम विकास अधिकारी भर्ती में पचास प्रतिशत का कोटा आरक्षित किये जाने, ग्राम रोजगार सेवकों से मूल ग्राम पंचायत के साथ रिक्त ग्राम पंचायतों में भी कार्य लिए जाने, आकस्मिक दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके आश्रितो को सेवा में समायोजित किये जाने, ईपीएफ कटौती की धनराशि मनरेगा कर्मियों के यूएन खाते में भेजे जाने, ग्राम रोजगार सेवकों को नियमित करते हुए राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने एवं पूर्व वित्तीय वर्ष का बकाया मानदेय दिलाये जाने की माग की गई है। ज्ञापन देने वाले रीता कनौजिया, अनिल कुमार मिश्र, आलोक कुमार पाण्डेय, सुरेंद्र कुमार मौर्य समेत दर्जनों ग्राम रोजगार सेवक शामिल रहे।
![]() |
| Advt. |



