जौनपुर: रक्षाबंधन में समरसता व समाजभक्ति का है समावेश:अजीत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा अटहरपार में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभाग प्रचारक अजीत सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन के पर्व में समरसता,सहजता, देश व समाजभक्ति का समावेश है। रक्षा बांध कर ही समाज में समरसता का भाव जगाया जा सकता है। जाति पाति से ऊपर उठकर एक दूसरे को रक्षा बांध कर सनातन संस्कृति के महत्व को रेखांकित किया जा सकता है। आज समाज में अनेक विरोधाभासी विचार उत्पन्न हो रहे हैं। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि एक दूसरे को रक्षा बांध कर समाज, देश व सनातन धर्म की रक्षा की जा सकती है। कार्यक्रम को जिला प्रचारक रजत ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख केडी सिंह, प्रधान अभिषेक सिंह राजू,खंड कार्यकारिणी के सदस्य शैलेंद्र, अभय,विनोद सिंह, अशोक, सत्यम, ध्रुवेन्द्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

