जौनपुर: वीडीओ सहित पांच लोगों पर लाखों के गबन का मुकदमा दर्ज | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सुजानगंज बीडीओ की तहरीर पर पुलिस ने की कार्रवाई,जांच शुरू
तालाब सुंदरीक रण, पंचायत भवन के नाम पर हुआ घोटाला
सुजानगंज जौनपुर। स्थानीय विकास खंड कार्यालय में खंड विकास अधिकारी के प्रार्थना पत्र पर पांच लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। मीडिया द्वारा मामला प़काश मे आने के आने के बाद ब्लाक कर्मचारियों ने आनन फानन मे थाने पर तहरीर देते हुए खंड विकास अधिकारी सुजानगंज ने इतने बड़े पैमाने पर हुए घोटाले पर पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया। विकासखंड के इस प्रकार की कार्य शैली पर क्षेत्र मे कई तरह के सवाल उठने लगे हैं जो आए दिन किसी न किसी ग्राम सभा में भ्रष्टाचार के मामले उजागर हो रहे हैं। तालाब सुंदरीकरण, पंचायत भवन बना नहीं और उस मद में आवंटित पैसा निकाल लिया गया। लोगों में चर्चा है की विकासखंड भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। प्रदेश सरकार द्वारा दिए जा रहे विकास कार्यों के लिए आवंटित रु पयो का बंदरबांट हो रहा है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के प्यारेपुर गांव में कारूबीर मंदिर के बगल अमृत सरोवर के नाम पर 15,57,790/- रु पए का भुगतान मनरेगा योजना के अंतर्गत किया गया। ग्राम पंचायत के कार्यों की परियोजना की वित्तीय स्वीकृति कार्यक्रम अधिकारी द्वारा दी जाती है। कार्यदायी संस्था ग्राम पंचायत से मास्टर रोल मांगती है। मास्टर रोल निर्गत के पश्चात कार्य कराते हुए ग्राम प्रधान, सचिव, ग्राम रोजगार सेवक के हस्ताक्षर तथा तकनीकी सहायक द्वारा मापांकन करते हुए भुगतान हेतु ब्लॉक पर सचिव/रोजगार सेवक द्वारा पत्रावली प्रस्तुत की गई। पर इन सब से हटकर भुगतान फर्जी ढंग से करा लिया गया। खंड विकास अधिकारी एसएन चतुर्वेदी की तहरीर पर ग्राम विकास अधिकारी विनोद सरोज, ग्राम प्रधान श्रीमती पुष्पा देवी, मनीष कुमार सिंह, लेखाकार संजय कुमार चौहान ,जवाहर लाल ग्राम सेवक रोजगार के ऊपर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इस संदर्भ में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सैयद हुसैन मुंतजर ने बताया खंड विकास अधिकारी द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर पांच लोगों के ऊपर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है तथा विधिक कार्रवाई की जा रही है।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |


