जौनपुर: मदरसा दारूल इरफान में झंडारोहण किया गया। | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। नगर के मोहल्ला बोदकरपुर स्थित मदरसा दारूल इरफान में 77वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मदरसा दारूल इरफान के प्रिंसिपल मौलाना मुर्तजा हसन मदनी द्वारा झंडारोहण किया गया। राष्ट्रगान के तत् पश्चात देश के लिए अपनी जान गंवा देने वाले वीर शहीदों को याद किया गया। इस अवसर पर मदरसा के बच्चो द्वारा कौमी गीत,गजल व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। उपस्थित लोगो द्वारा स्वतंत्रता से जुड़ी बात पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर अल्ताफुर्रहमान सलफी, नुरुल हुदा, जकाउल्लाह, सरफराज, समीउल्लाह, शमशाद, शाहीन आरा, परवीन, उम्म-ए-सलमा, परवेज, सिबगतुल्लाह(गोलू), अब्दुल्लाह,अकबर खान, आरिफ अंसारी , शहाबुद्दीन व मो0 अहमद आदि उपस्थित रहे।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent




