जौनपुर: आरएसएस द्वारा वन विहार कार्यक्रम सम्पन्न | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
खेल, शारीरिक व्यायाम व सहभोज का हुआ आयोजन
मछलीशहर जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मछलीशहर नगर का शनिवार को प्रात: आठ बजे से सिद्धे·ार उपवन मोलनापुर में वन विहार कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसमें खेल व शारीरिक व्यायाम कराए गए तथा मानिसक, वैचारिक और राष्ट्रीय उत्थान से जुड़ीं गतिविधियों के कार्यक्रम के साथ सहभोज का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चे, युवा, प्रौढ़ और वृद्ध सभी आयु वर्ग के स्वयंसेवकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता जिला प्रचारक प्रभात द्वारा भारत माता, परम पूज्य डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार व परम पूज्य माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर उपाख्य श्रीगुरु जी के चित्र पर पुष्पार्चन से हुई। इस अवसर पर मुख्य वक्ता महेन्द्र ने सभी स्वयंसेवकों से हर गांव में शाखा हो यही हमारा लक्ष्य है। इसके लिए हमें सदैव प्रयास करना चाहिए। इस दौरान अनूप, उमेश, महेंद्र, लल्लन, धर्मेंद्र, विमल, अरविंद,लव, धर्मेन्द्र, विनोद, पंकज,कमल जायसवाल आदि मौजूद रहे।


