BREAKING

जौनपुर : डॉ राम उजागिर यादव का निधन संपूर्ण समाज के लिए अपूरणीय क्षति :ललई | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर : डॉ राम उजागिर यादव का निधन संपूर्ण समाज के लिए अपूरणीय क्षति :ललई   | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

गरीबों के मसीहा थे डॉ.राम उजागिर यादव: प्रो.राकेश कुमार यादव

डॉ.राम उजागिर यादव के निधन से  शोक में डूबा क्षेत्र 

शाहगंज, जौनपुर । तहसील क्षेत्र के सेंट थॉमस रोड भादी शाहगंज स्थित बजरंग चिकित्सालय के अधिष्ठाता /संस्थापक  डॉ.राम उजागिर यादव के निधन से  पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। शनिवार प्रातः करीब 9 बजे उनका निधन हो गया जिससे परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके निधन पर समाजवादी पार्टी की सरकार में पूर्व ऊर्जा एवं नियोजन राज्य मंत्री तथा शाहगंज के पूर्व विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।श्री ललई ने कहा कि डॉक्टर साहब का निधन संपूर्ण समाज के लिए अपूरणीय क्षति है जिसकी भरपाई किसी भी कीमत पर नहीं हो सकती।उन्होंने कहा कि वह ऐसी शख्सियत  थे जो हमेशा गरीबों के सुख-दुख में साथ खड़े रहते थे।पीड़ितों, असहायों और जरूरतमंदों की निःस्वार्थ सेवा तथा सहायता करना उनका स्वभाव था। पूर्व मंत्री ने परिवार के सदस्यों को असहनीय दुख बर्दाश्त करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। 

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व कार्यक्रम समन्वयक एवं गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर के प्रोफेसर एवं इतिहास के विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार यादव ने उन्हें गरीबों का मसीहा बताया।प्रोफ़ेसर यादव ने कहा कि उनका देहावसान अत्यंत दुख भरी खबर है।वह एक लोकप्रिय एवं संत हृदय के चिकित्सक थे।उन्होंने दिवंगत आत्मा को परमधाम में स्थान प्रदान करने के लिए ईश्वर से कामना की है। शाहगंज वार्ड नंबर 7 के सदस्य जिला पंचायत सुरेंद्र कुमार यादव ने उनके निधन पर शोक जताया है। सदस्य जिला पंचायत ने कहा कि यह घटना परिवार पर किसी वज्रपात से कम नहीं है। स. जि.पं. सुरेंद्र यादव ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है। वरिष्ठ चिकित्सकों शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. रफीक फारुकी,डा.राजेश चक्रवर्ती, डा. प्रेमचंद्र-  डा.ज्ञान चंद्र चित्रवंशी, डा. जेपी दुबे, डा. महेंद्र यादव, डा. जेपी सेठ , डा.कृपा शंकर यादव, डा. एम रोहित, डा.,जावेद डॉ. एसएल गुप्ता, डा.आरबी यादव तथा पत्रकार राजकुमार अश्क आदि लोगों ने भी गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति शोक व्यक्त किया है।

*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


*@mirkashiofficial HEER By MIRKASHI بیر हीर mirkashiofficial1001@gmail.com, Contact us : 918287571753  Hello! Mirkashi is a Fashion brand, with a clean and minimal aesthetic. The identity of Mirkashi starts with the brand aesthetic "Modern Minimalism". The main strength of the brand lies in the effortlessly display a strong urban sense of style, and are constantly experimenting and redefining their fashion boundaries.   We are thrilled to announce the arrival of our new Spring/Summer’23 collection - Vibrant, beautiful and full of life- “HEER”    Please find the look book attached Visit our Instagram page-@mirkashiofficial https://instagram.com/mirkashiofficial?igshid=NTc4MTIwNjQ2YQ==*
Advt.



*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



नया सबेरा का चैनल JOIN करें