मुंबई: समरस फाउंडेशन ने किया पांच बीएलओ का सम्मान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा आज महाराष्ट्र सरकार द्वारा 153, दहिसर विधानसभा मतदार संघ में बीएलओ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे , योगिता रूपेश आक्रे, रुचि सोंडकर, प्रवीण झाला, गिरिधर कतपरा और अरविंद गोहिल का सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह, उपाध्यक्ष मुकुंद शर्मा, महासचिव शिवपूजन पांडे, सचिव अनिल आर कनौजिया तथा निमेष शाह उपस्थित रहे।
Tags:
mumbai


