देवघर : कांवरियों की सेवा ही ईश्वर की आराधना:वि​नोद जायसवाल | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

ठनठनियां जनसेवा संघ मेला समिति प्रत्येक वर्ष सावन में करती है कांवरियों की सेवा

शुभांशू जायसवाल

देवघर (झारखण्ड)। ठनठनियां जनसेवा संघ मेला समिति प्रत्येक वर्ष सावन माह में पूरी टीम के साथ कांवरिया पथ स्थित ठनठनियां धर्मशाला में कांवरियों की सेवा करती है। इसके साथ ही दर्जनों शिविरों के माध्यम से शिवभक्तों की सेवा की जाती है। बता दें कि ठनठनियां जनसेवा संघ मेला समिति पिछले 32 वर्षों से श्रावणी मेला के दौरान कांवरिया पथ नावाडीह में शिविर लगाकर नि:शुल्क भोजन, फलाहार, चाय, शिकंजी, गरम पानी, चिकित्सा, विश्राम, शौचालय, स्नान आदि की व्यवस्था करती है। शिविर के कार्यकारिणी अध्यक्ष अरूण कुमार जायसवाल ने बताया कि आज ठनठनियां जनसेवा संघ मेला समिति द्वारा आयोजित शिविर का रूप विशाल हो गया है। प्रतिदिन सैकड़ों कांवरिया यहां विश्राम करते हैं। संघ के मंत्री वि​नोद जायसवाल, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र जायसवाल, दीनानाथ जायसवाल, भोला गौड़ सहित तमाम लोग सेवा में जुटे रहते हैं। बातचीत के दौरान मंत्री विनोद जायसवाल ने बताया कि कांवरिया पथ पर शिविर के माध्यम से कांवरियों की सेवा की जाती है। सेवा के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति शिवभक्तों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिव व वृक्ष एक समान हैं। जिस प्रकार शिव ने संसार को बचाने के लिये जहर पिया। उसी तरह वृक्ष ऑक्सीजन देकर कार्बन डाई आक्साइड ग्रहण करती है। कांवरियों की सेवा ही ईश्वर की आराधना है। इससे पराभूत होकर सेवा समिति द्वारा हर वर्ष शिविर लगाया जा रहा है। दीनानाथ जायसवाल ने बताया कि पिछले 32 वर्षों से ठनठनिया जनसेवा संघ द्वारा शिविर लगाया जा रहा है और कांवरियों को नि:शुल्क भोजन, चाय, नींबू पानी, गरम पानी, शिकंजी, फलाहार आदि दिया जाता है तथा उनके ठहरने के लिए भी उत्तम व्यवस्था है। बता दें कि ठनठनियां जनसेवा संघ मेला समिति का प्रधान कार्यालय 223, विधान सारणी, कोलकाता में स्थित है। साथ ही इनके साथ सहयोगी संस्था के रूप में ओम भोलेनाथ कांवरिया सेवा समिति रायपुर, छत्तीसगढ़ कांवरियों की सेवा में लगी रहती है।

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें