जौनपुर: शीतला चौकियां धाम तालाब में मर रही मछलियां, पानी शुद्ध करने की मशीन का कार्य पड़ा अधूरा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
3 करोड़ 44 लाख की परियोजना सुंदरीकरण कार्य पड़ा ठप
बिपिन सैनी
जौनपुर। शीतला चौकियां धाम मन्दिर के बगल स्थित तालाब में गुरुवार सुबह मछलियां मरी अवस्था में पाए जाने से हड़कंप मचा हुआ है। लोगों का कहना है कि तालाब का पानी दूषित होने से मछलियां मर रही हैं। मरी हुई मछलियो से आने वाली दुर्गंध से तालाब में स्नान करने जाने वाले दर्शनार्थी भी नही जा रहे है।
जिला प्रशासन द्वारा लाखों रुपए की लागत से तालाब के पानी को शुद्ध करने के लिए लगने वाला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट कार्य भी अधूरा पड़ा हुआ है। जिसके अंतर्गत तालाब के पानी को शुद्ध करने के लिए वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य होना था। जोकि अभी तक अधूरा ठप पड़ा हुआ है। इधर तालाब के दूषित पानी से गुरुवार सुबह मछलियां मृत अवस्था में तालाब के पानी में पड़ी रही।
नगर पालिका सफाई कर्मचारी द्वारा मरी हुई सैकड़ों मछली को पानी से बाहर निकालकर साफ़ किया गया है । लोगों ने आशंका जताई कि बदलते मौसम पानी के गर्म तापमान दूषित पानी में ऑक्सीजन लेबल कम हो जाने से मछलियां मर रही है।
मछलियों के मरने की ख़बर लगते ही आसपास भारी संख्या में लोग जुटे रहे।तालाब में दूषित पानी से मरी मछलियां से दुर्गंध उठती रही। स्थानीय लोगो ने जिला प्रशासन से यह मांग की है जल्द से जल्द वाटर फिल्टर प्लांट चालू किया जाए जिससे तालाब का पानी स्वच्छ साफ़ बना रहे।
![]() |
| Advt. |

.jpeg)
.jpeg)



