नया सवेरा नेटवर्क
धर्मापुर जौनपुर। जफराबाद विधायक के प्रयास से गौराबादशाहपुर नगर पंचायत की विद्युत व्यवस्था में जल्द ही सुधार होगा। कबीरु द्दीनपुर विद्युत उपकेंद्र से नगर पंचायत का अब एक अलग फीडर होगा। जिससे पूरे नगर पंचायत क्षेत्र के सभी 15 वार्डों में बिजली की आपूर्ति की जायेगी। जर्जर तार व खंभे भी बदले जायेंगे। जिससे रोज रोज हो रही आपूर्ति में बाधा से निजात मिलेगी। आने वाले समय में नागरिकों को राहत मिलने की उम्मीद है।जफराबाद विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय ने बताया कि उन्होंने नगर पंचायत की विद्युत व्यवस्था में सुधार को लेकर ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखा था। गुरु वार को जिले में आये पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी शंभु कुमार के साथ हुई बैठक में उनसे नगर पंचायत की विद्युत व्यवस्था के बारे में जानकारी की गयी। तो उन्होंने बताया कि नगर पंचायत गौराबादशाहपुर के लिए पावर हाउस से एक अलग फीडर होगा। जर्जर तारों व खंभो को बदलकर व्यवस्था में सुधार लाया जायेगा। इसके लिए धनराशि जारी हो चुकी है। टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही काम शुरू होगा।
 |
Ad
|
 |
AD |
 |
AD
|