मुंबई: ‘मेरी माटी, मेरा देश’ का आगाज | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई. के. सी. कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा शुरू हुई पहल ‘मेरी माटी, मेरा देश’ को आत्मसात करते हुए प्रभावी शुरुआत की। अभियान की शुरुआत स्वतंत्रता दिवस जैसे पावन अवसर पर हुआ। इस अभियान का उद्देश्य ‘मिट्टी को नमन और वीरों को वंदन करना था।’ इस अवसर पर के. सी. महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. तेजश्री शानबाग, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों इस अभियान को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। इससे पूर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारंभ पंच प्रण की प्रतिज्ञा से हुआ, जिसे वहां उपस्थित 1800 से अधिक शिक्षकों और विद्यार्थियों ने एक साथ दोहराया। तत्पश्चात कोलाबा के नगरपालिका विद्यालय में आयोजित विशेष समारोह में भी छात्रों द्वारा यह प्रण लिए गए। इसी क्रम में एच.एस.एन.सी विश्वविद्यालय की ओर से स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान और वंदन करने हेतु ‘शहीद- विनायक गोरे’ की माताश्री को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सरकार के निर्देशानुसार 75 पौधो के रोपण के साथ छात्रों ने सफाळे गाँव में फलों के पौधे भी लगाए। वहीं विश्वविद्यालय प्रांगण में शिलाफलक स्थापित की गई। इस अवसर पर छात्रों का उत्साह और देशभक्ति की भावना सराहनीय थी।


