जौनपुर: स्काउट गाइड के बच्चे हुये सम्मानित | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूँ जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा शुदनीपुर में कम्पोजिट विद्यालय में स्काउट मास्टर लालबहादुर यादव के नेतृत्व में ग्राम प्रधान सुरेशचंद विश्वकर्मा द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर स्काउट बच्चों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिवकुमार सरोज एवं समस्त स्टाफ की उपस्थिति में स्टील प्लेट देकर उन्हें सम्मानित करते हुये उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर स्काउट मास्टर लाल बहादुर यादव, विजय बहादुर यादव ने अपने विचार व्यक्त करते हुये बताया कि स्काउट सदैव समाज की सेवा करने के लिए तैयार रहता है। वि·ानीयता, वफादारी, भाईचारा, विनम्रता, प्रकृतिप्रेम,साहस,मितव्ययिता, अनुशासन के साथ सार्व जनिक संपत्तियों के रक्षक का गुण अपने नौ नियमों के रूप में जीवन मे उतारते है जो समाज के लिए एक नैसर्गिक गुण से युक्त एक आदर्श नागरिक उपलब्ध कराता है जिससे हमारे देश और समाज का विकास होता है। स्काउट के ये गुण समाज को मानवीय गुणों की प्रेरणा देकर समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करता है। अंत मे ग्राम प्रधान के उत्साह वर्धन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |


