जौनपुर: लक्ष्मण प्रसाद की मनायी गयीं पुण्य तिथि | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत जौनपुर। प्रधानाचार्य डीएवी इंटर कॉलेज वाराणसी एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी जनजाति उत्तर प्रदेश ओमप्रकाश अम्बेडकर के पिता व समाज सेवी रहे स्वर्गीय लक्ष्मण राम के परिनिर्वाण दिवस पर कुसैला गांव मे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सपा केराकत विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान ने कहा कि कुछ ही लोग होते हैं, जिनके मरने के बाद भी उनके व्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा होती रहती है।ओम प्रकाश अंबेडकर ने अपने पिता स्व. लक्ष्मण प्रसाद के व्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा करते हुए कहा कि वे जीवन पर्यन्त तक गरीबों व असहायों की मदद करते रहे। डॉक्टर अंबेडकर संघर्ष समिति के कुशैला के अध्यक्ष राजेश कुमार ने भी स्व. लक्ष्मण प्रसाद के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता योगेंद्र राम इंजीनियर ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेवा लाल ने किया। इस अवसर पर राधेश्याम, लल्लन कुमार, पंचम राम ,सत्य प्रकाश, धर्मपाल निरंकारी, राम प्रसाद बिस्मिल, त्रिभुवन नाथ तिवारी, श्यामनाथ चौधरी, प्रदुमन चौधरी,भीम आर्मी के आकाश गौतमजी सौरव भीम आर्मी के मंडल उपाध्यक्ष सुनील कुमार ,इंद्रबाला आरती, रूकमणी अभिषेक कुमार राजू, अमित कुमार डॉ मुनीब, अनुराग दीपक, रोहित आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर उदय राज गौतम ने किया।