BREAKING

जौनपुर: जागते रहो-जागते रहो, पहरेदारों की सुनाई देने वाली आवाज हुई विलुप्त | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: जागते रहो-जागते रहो, पहरेदारों की सुनाई देने वाली आवाज हुई विलुप्त  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

चोर-उच्चकों की हुई मौज

जौनपुर। शहर कोतवाली थाना अंतर्गत ईशापुर स्थित बालाजी कालोनी में दिन दहाड़े व देर रात शातिर चोरों की गोल चोरी की एक के बाद एक वारदात को अंजाम देने के लिए मंडराता सीसीटीवी फुटेज में दिया दिखाई। बताते चलें कि बालाजी कालोनी में घुसे बेख़्ाौफ चोरों द्वारा चोरी की वारदात को दिया गया अंजाम। शातिर चोरों द्वारा टिल्लू पम्प की चोरी की घटना सीसीटीवी फुटेज में हुई कैद। इस तरह की घटना को लेकर थाना पुलिस की पेट्रोलिंग पीकेट पर सवालियां निशान खड़ा करता है कि जब प्रदेश सरकार अपराध और अपराधियों से भय मुक्त प्रदेश की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश की पुलिस को सौंपा है तो फिर इस प्रकार की घटना को लेकर क्या कहा जाएगा जो अपने में एक बड़ा सवाल है। बताते चलें कि एक दौर ऐसा था कि हर मोहल्ला, गली कूचों में रात के पहर में चौकीदार पहरेदारी करता रहता था जो पूरी रात सीटी बजाकर क्षेत्र के लोगों को बेफि़क्र होकर चैन की नींद सुलाकर पूरी रात जागते रहो, जागते रहो, के साथ लाठी डंडे की ठक ठक की आवाज से चोरों को सावधान व क्षेत्रीय लोगों में वि·ाास कायम रखता था कि आप सभी चैन की नींद सो जाइए, हम आपकी और आपके सम्पति की सुरक्षा में पूरी रात मुस्तैद व तैनात हैं। बता दें कि नगर कोतवाली क्षेत्र के ईशापुर मोहल्ला स्थित बालाजी कालोनी में 16 अगस्त की सुबह लगभग 7:35 बजे शातिर चोरों द्वारा एक अर्ध निर्माण भवन में घुसकर टिल्लू पम्प के कनेक्शन की पाइप काटकर बोरी में भरकर ले जाते समय चोरी की वारदात की एक फुटेज सीसीटीवी में कैद हुई जिसको देखने के बाद ऐसा प्रतीत होता है कि शातिर चोरों को जिले की पुलिस का कोई खौफ नहीं है तभी तो बड़े आराम से दिन दहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए नौ दो ग्यारह हुए। बड़ी हैरत की बात है कि हौसला बुलंद चोरों का गिरोह दूसरे दिन 17 अगस्त की देर रात लगभग 1 बजे उसी कालोनी में फिर घुसता है और बोरिंग में समरसेबल की चोरी करने की नीयत से वारदात को अंजाम देने के लिए दोबारा दाखिल हुआ। इस बार सीसीटीवी फुटेज में चोरों की संख्या कुछ अधिक दिखाई दे रही थी जो बोरिंग में लगे समरसेबल पम्प को चोरी करने की नीयत से समरसेबल की तार को काटने के बाद घंटों मशक्कत करते रहें लेकिन असफलता मिलने पर सभी चोर लौट गये। बताया जा रहा है कि इस तरह की वारदात से कालोनी निवासियों में बेख़्ाौफ शातिर चोरों के प्रति दहशत व्याप्त दिखाई दे रही है कि घर के बाहर खड़ी बाइक एवं चार पहिया वाहन कभी भी चोरों द्वारा चोरी की जा सकती हैं। बताया जा रहा है कि कालोनी में चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए घुसे बेख़्ाौफ चोर कहीं दूर-दराज के नहीं, बल्कि सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देने वाले सभी चोर पड़ोस के मोहल्ला भंडारी क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें