जौनपुर: सेंध काट कर नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
क्षेत्र में रुकने का नाम नहीं ले रही चोरी की घटना
केराकत जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डेहरी में बुधवार की रात चोरों ने स्कूल के रसोइया अवधू गुप्ता के मकान के पीछे सेंध काट कर घर में घुस गये। चोरों ने एक कमरे में रखी गयी दो पेंटी उठाकर पांच सौ मीटर दूर एक खेत में ले गये। जहां चोरों ने पेंटी तोड़ कर पेंटी में रखा गया तीन हजार रु पए व पांच थान जेवर आदि चुरा कर चंपत हो गये। चोरी गये सामानों की कीमत एक लाख रु पए से अधिक की बतायी जा रही है। अवधू गुप्ता ने सरकी पुलिस चौकी पर जा कर गुरु वार को सुबह चोरी की सूचना दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। देखा जाए तो इस समय केराकत कोतवाली क्षेत्र में चोरों का हौसला काफी बुलंद नजर आ रहा है ,वहीं केराकत पुलिस चोरों के सामने अपने को असहाय महसूस कर रही है। यही कारण है कि आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं ने क्षेत्र वासियों की रात की नींद उड़ा दिया है।अभी तक क्षेत्र में हुई इसके पूर्व कई चोरियों की घटनाओं में से किसी एक भी चोरी का राजफाश पुलिस नहीं कर सकी है।


