जौनपुर: सरकार हठधर्मिता को छोड़कर मांगों पर करे विचार:विजय | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने किया धरना प्रदर्शन
राज्यपाल व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कुलसचिव को सौंपा
जौनपुर। उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ के आह्वान पर 23 सूत्रीय मांगों को लेकर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के नेतृत्व में शिक्षकों ने प्रशासनिक भवन के सामने धरना प्रदर्शन किया। राज्यपाल व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कुलसचिव को सौंपा। विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ.विजय कुमार सिंह ने कहा कि फुफटता के प्रथम चरण के आंदोलन में धरने को आयोजित किया गया है।
श्री सिंह ने कहा कि सरकार को लंबित मांगों को मान लेना चाहिए। सरकार शिक्षकों की मांगों को अंदेखी कर रही है इसलिए धरना प्रदर्शन करना मजबूरी हो गया है। पूर्व अध्यक्ष डॉ.समर बहादुर सिंह ने भी शिक्षकों में एकजुटता के लिए हुंकार भरी। पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद फुफुटता के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रो.हिमांशु सिंह ने विश्वविद्यालय शिक्षक संघ तथा आये हुए सभी शिक्षकों को धन्यवाद देते हुए 13 सितंबर को नई दिल्ली में जंतर मंतर से पार्लियामेंट तक आयोजित पैदल मार्च में अधिक से अधिक शिक्षकों के पहुंचने की अपील की।
विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ.शैलेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार को हठधर्मिता को छोड़कर फुफुटता की मांगों को, पुरानी पेंशन की बहाली, विज्ञापन संख्या 47 का स्थायीकरण, 5 पीएचडी इंक्रीमेंट, एकल स्थानांतरण सीमा एक वर्ष करने, एनओसी की बाध्यता समाप्त करने, बायोमेट्रिक के आदेश को वापस लेने समेत 23 सूत्रीय मांगों को मान लेने को कहा। इस मौके पर प्रो.प्रकाशचंद्र पटेल, डॉ.मनोज वत्स, डॉ.नरेंद्र देव पाठक, प्रो.रमाशंकर सिंह, डॉ.रामुदलार, डॉ.मनोज कुमार सिंह, डॉ. प्रतिमा सिंह, डॉ.रेखा त्रिपाठी, प्रो.राकेश कुमार यादव, डॉ.इंद्रजीत सिंह, डॉ.राकेश पांडेय, डॉ.जगत रवि मौर्या, डॉ.विनोद आदि मौजूद रहे। संचालन पीजी कॉलेज मेहरावां के प्राचार्य डॉ.अरविंद कुमार सिंह ने किया।


.jpeg)

.jpeg)

