BREAKING

जौनपुर: सीएम ने दी तालाब के सौंदर्यीकरण के लिये स्वीकृति:कृपाशंकर | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: सीएम ने दी तालाब के सौंदर्यीकरण के लिये स्वीकृति:कृपाशंकर  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

भाजपा नेता ने योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात

जौनपुर। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कृपा शंकर सिंह ने कहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिले में बदलापुर तहसील क्षेत्र में के भोसिला तालाब जिसका क्षेत्रफल लगभग 70 एकड़ में है, के सौंदरीकरण एवं पर्यटन सुविधाओं के लिए अपनी मौखिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। श्री सिंह ने गत दिवस लखनऊ में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद से मुलाकात की थी। वे भाजपा के प्रदेश पैनिलस्ट ओम प्रकाश सिंह के आवास पर मुंबई जाने से पूर्व एक अनौपचारिक वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के साथ-साथ अपनी जन्मभूमि उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास की दिशा में मैं निरंतर प्रयत्नशील रहता हूं। कहा कि भोसिला ताल के सौंदरीकरण में लगभग 100 करोड़ रु पए की अनुमानित लागत आएगी, इसके पूर्व यहां पर मनरेगा द्वारा कार्य शुरू हो गया है। धन स्वीकृत होने के पश्चात सिंचाई विभाग, ग्राम्य विकास विभाग और पर्यटन विभाग की बैठक बुलाई जाएगी और इसके सौंदरीकरण पर विस्तार से चर्चा होगी। श्री सिंह ने यातायात की समस्या को दूर करने के लिए उन्होंने शहर के बाहर से रिंग रोड बनाने तथा नईगंज रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिाज बनाने की मांग की, साथ ही उन्होंने बक्शा रेलवे क्रॉसिंग और ऊसरा बाजार कालिंजरा रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाई ओवर ब्रिाज बनाने के लिए पत्र दिए। साथ ही जिले की कई खस्ता हाल सड़कों की मरम्मत करने तथा कई सड़कों के चौड़ीकरण करने की भी मांग की। जितिन प्रसाद ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे परिवहन समस्याओं के निस्तारण के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें