BREAKING

जौनपुर: चार बच्चों की मौत व दर्जन भर से अधिक बच्चे हैं बीमार | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

स्वास्थ्य विभाग समेत आस पास के लोगों में मचा हड़कंप

मीरगंज जौनपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मछलीशहर के अन्तर्गत भटहर गांव के दीनापुर मुसहर बस्ती मे दो दिन के अन्दर चार बच्चो की सांस फूलने व तेज बुखार के चलते मौत हो गयी। जबकि दर्जन भर से अधिक बच्चे बीमारी की चपेट में हैं। घटना से गाँव मे हड़कम्प मच गया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहंुची स्वास्थ्य विभाग की टीम बीमार बच्चो के इलाज मे जुट गयी है। जबकि दो बच्चों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया हैं। बस्ती में मृतक बच्चो में भटहर दीनापुर मुसहर बस्ती निवासी 3 वर्षीय सोहानी पुत्री अर्जुन, 6 माह की परी पुत्री अर्जुन बनवासी, रोहन 6 माह पुत्र बिशाल बनवासी, शालू 4 वर्ष पुत्री महेश की चेचक से मौत हो गयी। वहीं जिला अस्पताल के लिए रेफर बच्चो में महक 9 माह पुत्री विनोद व पप्पी 1 वर्ष पुत्र महेश बनवासी को इलाज के लिए एम्बुलेंस से मछलीशहर भेज दिया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए बीमार बच्चों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिसमें रचना 2 वर्ष पुत्री पिन्टू बनवासी, सपना पुत्री कन्हैई बनवासी, 5 वर्षीय सालू , नंदिनी 8 वर्ष पुत्री ओझा बनवासी, अवन्शिका 2 वर्ष पुत्री पिन्टू, धर्मेन्द्र की पुत्री नैनसी 1 वर्ष, चांदनी 2 वर्ष, अंजलि 2 माह, महाराज का पुत्र शनि 3 वर्ष, राजेश की पुत्री रानी 8 वर्ष व पुत्र राजा 10 वर्ष , काजल 11 वर्ष पुत्री विनोद, अरु न 10 वर्ष पुत्र राधे भाईलाल पुत्र अजय 5 वर्ष, व पुत्री मोहनी 4 वर्ष, लक्ष्मी 2 वर्ष चेचक के प्रकोप से बीमार है। मुसहर बस्ती के लोगो ने मौत का कारण चेचक बताया है। मौत की सूचना मिलते ही बस्ती और आसपास के लोगों में हड़कम्प मच गया हैं। मुसहर बस्ती के अन्य लोग डर वश घर छोड़कर अलग अलग स्थानो पर चले गये हैं। लोगो ने इसकी सूचना तत्काल स्वास्थ्य विभाग को दी तो स्वास्थ्य महकमे मे भी हड़कम्प मच गया। चिकित्सक डॉ बीएल यादव मौके पर पहंुच कर बीमार बच्चो का इलाज शुरू कर दिये हैं। डॉ. बीएल यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया बच्चो की मौत निमोनिया होने से लग रही है। तीन बिमार बच्चो को इलाज के लिए एम्बुलेंस से मछलीशहर भेजा गया है। बाकी बच्चो को दवा वितरण व विटामिन की दवा पिलाई गयी है। दवा के छिड़काव का निर्देश दिया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मछलीशहर के अधीक्षक डॉ तपिस कुमार का कहना है कि जानकारी मिलते ही डॉक्टरों की टीम को मौके पर भेज इलाज शुरू करा दिया गया। चिकित्सको की टीम में डॉ अजय सिंह, रमेश यादव, मांन सिंह,हरिबंश गौतम, सुखीराम यादव, लालमुनि, आशा निशा गिरी, बंदना सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। इस संबंध में डिप्टी सीएमओ का कहना है कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण मौसम बदलने के साथ निमोनिया हो सकता है। जांच की जा रही हैं। बीमार बच्चो का आवश्यक उपचार किया जा रहा हैं।

*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


*@mirkashiofficial HEER By MIRKASHI بیر हीर mirkashiofficial1001@gmail.com, Contact us : 918287571753  Hello! Mirkashi is a Fashion brand, with a clean and minimal aesthetic. The identity of Mirkashi starts with the brand aesthetic "Modern Minimalism". The main strength of the brand lies in the effortlessly display a strong urban sense of style, and are constantly experimenting and redefining their fashion boundaries.   We are thrilled to announce the arrival of our new Spring/Summer’23 collection - Vibrant, beautiful and full of life- “HEER”    Please find the look book attached Visit our Instagram page-@mirkashiofficial https://instagram.com/mirkashiofficial?igshid=NTc4MTIwNjQ2YQ==*
Advt.



*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



नया सबेरा का चैनल JOIN करें