जौनपुर: प्रशिक्षणार्थियों को नौकरी दिलाना संस्था का लक्ष्य:देवेंद्र | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
टाटा मोटर्स ने दो सौ लोगों का किया चयन
जौनपुर। नाथ निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान द्वारा टाटा मोटर्स लखनऊ की कंपनी द्वारा कैंपस सेलेक्शन कराया गया। पहले प्रशिक्षणार्थियों की लिखित परीक्षा हुई उसके बाद साक्षात्कार हुआ। इस दौरान दो सौ प्रशिक्षणार्थियों का कंपनी के अधिकारियों द्वारा कैंपस सेलेक्शन कराया गया। इस मौके पर संस्था के प्रबंधक देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य आईटीआई की डिग्री दिलाने के बाद उनक ो रोजगार दिलाना है। कहा कि अब तक हीरो मोटर्स, सुजकी, टाटा मोटर्स एवं अन्य नामी गिरामी कंपनियों को बुलाकर आईटीआई की डिग्री लाने वाले बच्चों को नौकरी दिलाई जाती है। यह संस्था काफी लंबे समय से इस कार्य में निष्ठा व ईमानदारी से लगी हुई है। प्रधानाचार्य करूणाशंकर सिंह ने चयनित प्रशिक्षर्णाथियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस मौके पर संस्था के अन्य शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।


